राजस्थान सरकार
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
अम्बेडकर भवन, सिविल लाइन रेलवे क्रॉसिंग के पास, जयपुर
आदेश
शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए जारी विभागीय आदेश क्रमांक 21196193 दिनांक 27-03-2026 से विभाग द्वारा संचालित उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत शिक्षण संस्थाओं के छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीयन/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता एवं पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर आदि अद्यतन करने एवं विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण कर छात्रवृत्ति आवेदन करने की अंतिम निर्धारित तिथि को बढ़ाकर निम्नानुसार किया जाता है :-
📋 तालिका (Same Format)
| क्र. | विषय वस्तु | पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि | नवीन निर्धारित अंतिम तिथि |
| 1 | उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु छात्रवृत्ति पोर्टल पर राजकीय (नवीन)/निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के पंजीयन/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता एवं पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर आदि अद्यतन करने हेतु अंतिम तिथि / पोर्टल बंद करने की तिथि | 30 अप्रैल 2026 | 31 मई 2026 |
| 2 | उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु राजकीय एवं निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा पेपरलेस ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण कर आवेदन करने की अंतिम तिथि / पोर्टल बंद करने की तिथि | 30 अप्रैल 2026 | 31 मई 2026 |
**शेष शर्तें यथावत रहेंगी।**
अतिरिक्त निदेशक (छात्रवृत्ति)
